ssc-je-job-theedusarthi
SSC: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
October 3, 2020
Armenia-theedusarthi
Armenia: आर्मेनिया के बारें में जानें सबकुछ
October 3, 2020

अज़रबैजान कॉकेशस के पूर्वी भाग में स्थित एक गणराज्य है। यह पूर्वी यूरोप और एशिया के मध्य भाग में बसा हुआ। भौगोलिक रूप से यह एशिया का ही भाग है। इसकी सीमा से जुड़े देश अर्मेनिया, जॉर्जिया, रूस, ईरान और तुर्की हैं। अजरबैजान का तटीय भाग कैस्पियन सागर से सटा हुआ है। यह 1991 तक भूतपूर्व सोवियत संघ का भाग था।

अज़रबैजान एक धर्मनिरपेक्ष देश है और वर्ष 2001 से काउंसिल का सदस्य है। अधिकांश जनसंख्या इस्लाम धर्म की अनुयायी है और यह देश इस्लामी सम्मेलन संघ का सदस्य राष्ट्र भी है।

यहां यूनिटरी डोमिनेंट पार्टी की सरकार है। इसके राष्ट्रपति इलहाम एलीएव एवं उपराष्ट्रपति मेहरीबन एलीएव है। अजरबैजान के प्रधानमंत्री अली असादेव है।

30 अगस्त 1991 को यह सेवियत संघ से अलग/स्वतंत्र हुआ तथा 18 अक्टूबर 1991 को स्वतंत्र हुआ। 2019 की गणना के अनुसार 1 करोड़ 1 लाख 27 हजार 8 सौ 74 है। यहां का घनत्व 115/वर्गकिलोमीटर है।  यहां इस्लाम धर्म को मानने वालों का प्रतिशत लगभग 96 प्रतिशत है और3 प्रतिशत इसाई धर्म को मानने वाले है। की अधिकारिक भाषा अजरबैजानी है।

संक्षिप्त इतिहास

अज़रबैजान में प्रारंभिक मानव बस्तियों के चिह्न पाषाण युग के बाद के दिनों के हैं। 550 ईसापूर्व में एक्यूमेनिडा राजवंश ने इस क्षेत्र पर विजय प्राप्त की थी, जिससे पारसी धर्म का उदय हुआ और बाद में यह क्षेत्र सिकंदर महान जीतकर अपने साम्राज्य में मिला लिया। अल्बानियाई कॉकेशन लोगों ने चौथी शताबदी ईसापूर्व में इस क्षेत्र में एक स्वतंत्र राजशाही की स्थापना की, लेकिन 95—67 ईसापूर्व में टिगरानीस 2 महान ने इसपर अधिकार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *