INS-viraat-theedusarthi
INS VIRAAT: भारतीय नौसेना की 30 वर्षों तक ताकत रहा आईएनएस विराट
September 29, 2020
Brahmos-missile-theedusarthi
BRAHMOS: स्‍वदेशी तकनीक से लैस ब्रम्‍होस सुपर सोनिक क्रुज मिसाइल का परीक्षण सफल, जानें महत्वपूर्ण जानकारियां
October 1, 2020
Show all

FTII: शेखर कपूर एफटीआईआई के अध्‍यक्ष बनाएं गए, जानें महत्वपूर्ण तथ्य

shekhar-kapoor-theedusarhti

जाने माने फिल्‍म निर्माता शेखर कपूर को भारतीय फिल्‍म और टेलीविजन संस्‍थान सोसाएटी- एफ.टी.आई.आई. का अध्‍यक्ष और एफ.टी.आई.आई. शासी परिषद का प्रमुख बनाया गया है। शेखर कपूर ने कई फिल्‍मों का निर्देशन किया है जिनकी काफी सराहना हुई है। इनमें मासूम, मिस्‍टर इंडिया, बेंडिट क्‍वीन और एलिजाबेथ प्रमुख हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि  शेखर कपूर को फिल्‍म जगत का व्‍यापक अनुभव है। जिससे वे इस संस्‍थान को और आगे ले जाएंगे।

भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे में स्थित है। यह भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्‍वायत्‍त निकाय के रूप में कार्य करता है और इसे सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। भारतीय फिल्‍म और टेलीविजन संस्‍थान के अध्‍यक्ष के द्वारा इसका संचालन किया जाता है जो फिल्‍म, टेलीविजन, कला और अन्‍य शैक्षिक क्षेत्रों की सुप्रसिद्ध हस्ति होती है। सोसायटी के सदस्‍यों में से चुनाव द्वारा शासी परिषद का गठन होता है ।

 

शेखर कपूर :

शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर 1945 को लाहौर ,पंजाब के पाकिस्तान में हुआ था। उनके पिता का नाम कुलभूषण कपूर एवं माता का नाम शीलाकांता कपूर था। शेखर कपूर भारतीय हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता देवानंद के भांजे हैं।

शेखर कपूर ने अर्थशास्त्र में स्नातक की पढाई दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टेफन कॉलेज से पूरी की है। हिंदी सिनेमा में आने से पहले उन्होंने उन्होंने बतौर चार्टेड अकाउंटेंट, लन्दन में काम किया था।

 बॉलीवुड करियर :

शेखर कपूर ने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत वर्ष 1975 में फिल्म जान हाज़िर हो से की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म टूटे खिलौना का निर्देशन किया। इन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान ड्रामा फिल्म मासूम से मिली थी। हिंदी सिनेमा में साइंस-फिक्शन फिल्म मिस्टर इंडिया फिल्म का निर्देशन किया।

वर्ष 1997 में शेखर कपूर ने दस्यु सुंदरी फुलन देवी पर आधारित “बैंडिट क्वीन” का निर्देशन किया। इस फिल्म में बैंडिट क्वीन की भूमिका सीमा विश्वास ने रूपहले पर साकार की। ‘बैंडिट क्वीन’ के जरिये शेखर कपूर ने न सिर्फ भारत में बल्कि अंतर्राट्रीय स्तर पर भी अपनी खास पहचान बनायी। इस फिल्म के लिए शेखर कपूर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

शेखर कपूर हॉलीवुड करियर:

बैंडिट क्वीन’ के बाद शेखर कपूर को हॉलीवुड फिल्म ‘ऐलिजाबेथ’ का निर्देशन का अवसर मिला। यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। वर्ष 2007 में इस फिल्म के सीक्वल ‘एलिजाबेथ द गोल्डन एज’ का भी शेखर कपूर ने निर्देशन किया। इन सबके बीच शेखर कपूर ने हॉलीवुड फिल्म ‘द फोर फीदर्स’, ‘न्यूयॉर्क आइ लव यू’ और ‘पैसेज’ का निर्देशन भी किया।

टीवी करियर :

वर्ष 2013 में अभिषेक कपूर न्यूज़ चैनल एबीपी पर शो प्रधान मंत्री भी होस्ट कर चुके हैं। इस शो में उन्होंने दर्शकों को उन अनसुने पहलुयों से रूबरू कराया जिसे दर्शक जानते तक नहीं थे। इसके अलावा वह कलर्स के शो इंडियाज गोट टैलेंट में बतौर जज नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *