Nss_award_theedusarthi
NSS Award: राष्‍ट्रपति ने वर्ष 2018-19 के लिए राष्‍ट्रीय सेवा योजना पुरस्‍कार प्रदान किए
September 24, 2020
shivangi_singh_theedusarthi
राफेल: राफेल लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं शिवांगी सिंह, जानें महत्वपूर्ण तथ्य
September 24, 2020
Show all

IPL 2020: आईपीएल 13 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने के.एल. राहुल

k.l.rahul_theedusarthi

आईपीएल के 13वें सीजन के 6 वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  को 97 रन से हरा दिया। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 132 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी की टीम राहुल के स्कोर के पास भी नहीं पहुंच सकी और 17 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। लोकेश राहुल (के.एल.राहुल) को मैन ऑफ द मैच  चुना गया।   पहले खेलते हुए पंजाब ने 3 विकेट पर 206 रन बनाए।

बल्लेबाज लोकेश राहुल:

दाएं हाथ के बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 69 गेंदों में 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 132 रनों की दमदार पारी खेली। 28 वर्षीय खिलाड़ी लोकेश राहुल का स्ट्राइक रेट 191.3 था। ये मंगलूरू, कर्नाटक से आते है।

रिकार्ड:

आईपीएल में पंजाब की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2011 में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 76 रन से हराया था। टीम ने 111 रन की सबसे बड़ी जीत आरसीबी के खिलाफ 2011 में ही दर्ज की थी।
राहुल ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया। 132 रन की पारी के साथ वे लीग में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऋषभ पंत ने 128 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस मामले में क्रिस गेल 175 के स्कोर के साथ टॉप पर काबिज हैं। सबसे ज्यादा शतक के मामले में भी गेल 6 शतक के साथ सबसे आगे हैं।

नोट:

*वर्ष 2020 का आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जा रहा है।
*आईपीएल के इस सत्र में 8 टीमें भाग ले रहीं है।
*के.एल.राहुल किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान है।
*किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन अभिनेत्री प्रीति जिंटा है।

*इस मैच में पंजाब ने बेंगलुरु को 97 रन से हराया
*रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लोकेश राहुल के रन को भी नहीं पार सकी।

*विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू 109 रन ही बना सकी।

*किंग्स इलेवन पंजाब की आईपीएल में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

*के.एल. राहुल सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने है।

*कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ की निलामी के साथ किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेल रहें है।

*इस टीम के ये सबसे महंगे खिलाड़ी है।

* आईपीएल मैच में प्रत्येक टीम को 20—20 ओवर खेलने होते है।

*पंजाब के कोच अनिल कुंबले है।

*आईपीएल की शुरूआत 2008 में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *