जापान में मुख्य सत्ताधारी दल-लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के योशीहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री बनाएं गए है। शपथग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। स्वास्थय कारणों से शिंजो आबे के पद त्याग करने के बाद ये प्रधानमंत्री बनाएं गए है। जापान के सम्राट नारूहितो ने आज शाही महल में योशीहिदे सुगा शपथग्रहण संपन्न हुआ। नए प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल का गठन कर दिया है जिसमें वित्त मंत्री तारोआसो, विदेश मंत्री तोषीमितसु मोटिगी और पर्यावरण मंत्री शिनजीरो कोयजूमि को बरकरार रखा गया है। 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से 15 सदस्य पूर्व सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वरिष्ठ नौकरशाह और शिंजो आबे के विश्वासपात्र रहे है योशिहिदे सुगा
*जापान एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है।
*जापान प्रशांत महासागर के किनारे स्थित है।
जापान 3 लाख 77 हजार 975 वर्गकिलोमीटर में फैला हुआ है।
*2018 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 133 मिलियन है।
*रूस, कोरिया प्रायद्वीप और चीन इसके पड़ोसी देश है।
*जापान की राजधानी टोक्यो है।
*जापान के बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं।
*बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है।
*यहाँ की राजभाषा जापानी है।
*सूमो खेल को जापान का परम्परागत राष्ट्रीय खेल माना जाता है
*11 फरवरी को जापान का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
*जापान के वर्तमान सम्राट नारूहितो है।
*जापान में संसदीय प्रणाली की व्यवस्था है।
*जापान की मुद्रा को येन कहा जाता है।
*आधुनिक जापान के पहले प्रधानमंत्री इटो हिरोबुमी 1885 में थे।
*गॉडजिला जापान का नागरिक का अधिकारिक नागरिक माना जाता है।
* देर रात तक नाचना/नृत्य करना 2015 तक गैरकानूनी था।
* जापान के 70 प्रतिशत इलाके पहाड़ी है। यहां 200 से ज्यादा ज्वालामुखी भी हैं।
* जापान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिस पर परमाणु हमला हुआ था।
* यह हमला अमेरिका ने 6 और 9 अगस्त 1945 में जापान के दो बड़े शहर हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था।
*जापान को निप्पन के नाम भी जाना जाता है जिसका अर्थ है सूर्य का निवास स्थान।