सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर इंडिया ने देश में आत्महत्या एवं मानसिक अवसाद को रोकने/कम करने के लिए एक जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान की शुरूआत की विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 14 सितंबर के अवसर पर की गई है।
ट्विटर ने यह अभियान राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थय और न्यूरोविज्ञान संस्थान निमहास के सहयोग से किया है। आत्महत्या जैसे अवसाद से बचाने के लिए यह आपको जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसे #Thereishelp सर्च प्राम्पट नाम दिया गया है। यह हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है।
नोट :
*ट्विटर एक अमेरिकन माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया साइट है।
*इसके वर्ष 2015 से सीईओ जैक डोरसे है।
*21 मार्च 2006 को कैलिफोर्निया, अमेरिका में इसकी स्थापना हुई थी।
*इसका मुख्यालय सैनफ्रांसिसको में है।
*ट्विटर का लोगो एक चिड़िया की आकृति है।
*निम्हास का मुख्यालय भारत के बंगलूरू में है।
*इसकी स्थापना 1925 में हुई थी।
*विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।
*विश्व स्वास्थय संगठन के आंकड़े के अनुसार 8 लाख व्यक्ति प्रतिवर्ष आत्महत्या कर लेते है।