भारत सरकार के राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने हरित पथ ऐप लांच किया। यह भू-टैगिंग और वेब-आधारित जीआईएस-सक्षम निगरानी उपकरणों के माध्यम से राजमार्गों पर वृक्षारोपण की निगरानी में मदद करेगा। नितिन गडकरी ने हरित ऐप लॉन्च किया है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने कारोबारियों को जीएसटी के तहत 40 लाख रुपए तक सलाना की आय वाले कारोबारियों को छूट दी है। केंद्र सरकार ने 24 अगस्त 2020 को वस्तु एवं सेवा कर के मोर्चे पर करदाताओं को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने व्यापारियों को दी जाने वाली जीएसटी छूट का दायरा दोगुना कर दिया है। अब 40 लाख रुपये तक की सालाना कमाई करने वाले कारोबारियों को जीएसटी से छूट मिलेगी, जबकि पहले यह सीमा 20 लाख रुपये तक थी। जीएसटी में 17 स्थानीय शुल्क समाहित किए गए हैं। भारत में जीएसटी को 01 जुलाई 2017 को लागू किया गया। इस समय अरुण जेटली वित्त मंत्री थे।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का 84 वर्ष की अवस्था में देहांत हो गया वे भारत के 13वें राष्ट्रपति थे। बंगलादेश में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में राष्ट्रीय शोक मनाया गया। श्री मुखर्जी का सोमवार को देहांत हो गया था। दिवंगत नेता के सम्मान में बंगलादेश के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, स्वायत्त और निजी संस्थान बंद रहे। विभिन्न देशों में स्थित बंगलादेश के मिशनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। विदेश मंत्री डॉ० ए०के० अब्दुल मोमिन ने ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग जाकर प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रणब मुखर्जी को बंगलादेश का सच्चा मित्र बताया और कहा कि समूचा राष्ट्र उनका ऋणी है। भारतीय उच्चायोग ने दिवंगत नेता की याद में डिजिटल शोक पुस्तिका की व्यवस्था की थी ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।
इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल का 13वॉ सीजन इस बार आयोजित हो रहा है। यह 19 सितंबर से शुरू होगा। इस बार का आईपीएल यूएई में आयोजित हो रहा है। आईपीएल के इतिहास के अनुसार शुरूआती मैच पिछले सीजन का फाइनल खेलने वाली टीम के बीच होता है। वर्ष 2019 का मुकाबला मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराकर जीता था। बीसीसीआई के अध्यक्ष भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली है। आईपीएल की शुरूआत वर्ष 2008 में हुई थी। आईपीएल की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस रहीं है जिसने अब तक चार बार फाइनल का खिताब जीता है। मूलत: इसमें 8 टीमें भाग लेती है। आईपील में सर्वाधिक रन रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 5412 रन बनाएं है जबकि सर्वाधिक विकेट का रिकार्ड मुंबई इंडियंस के लासिथ मलिंगा के नाम है जिन्होंने 170 विकेट चटकाएं है।
श्रीलंका के वर्तमान राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे है। ये पूर्व सैन्य अधिकारी एवं श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति है। श्रीलंका के पहले राष्ट्रपति एवं अंतिम गर्वनर जनरल आफ सिलॉन विलियम गोपालावा रहें है। 1972 में श्रीलंका नाम दिया गया है। मैत्रीपाला श्रीसेना गोताबाया राजपक्षे के पहले राष्ट्रपति थे।
9 अगस्त को विश्व जनजातीय दिवस मनाया जाता है। जिसे विश्वभर में आदिवासियों और जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1982 में जेनेवा में जनजातीय समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए एक कार्यबल का गठन किया था जिसकी बैठक 9 अगस्त को हुई थी। इसके बाद से हर साल 9 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है।3 सितंबर को गगनचुंबी दिवस मनाया जाता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन/25 तारिख को गुड गवर्नेंस डे/अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मतिथी के रूप में मनाया जाता है।
दक्षिण कोरिया में मयसाक तुफान ने दस्तक दी है। यह दक्षिण कोरिया के दक्षिणी एवं पूर्वी तटीय में दस्तक दे चुका है। यहां हवा 150 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से चल रही है। फणि तुफान भारत के उडीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और बंग्लादेश, भूटान एवं श्रीलंका के इलाकों में यह तुफान 2019 में आया था।
महिला एवं पुरूष टीमों को समान वेतन देने वाला विश्व का चौथा देश ब्राजील बना है। ब्राजील फुटबाल फेडरेशन ने इसकी घोषणा की है। अब इसके खिलाड़ियों को वेतन, भत्तें एवं पुरस्कार राशि बराबर—बराबर मिलेगी। आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नार्वे में यह पहले से लागू है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने 200 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए फोरेंसिक ऑडिट अनिवार्य कर दिया है, जबकि कंपनियां या ऋणदाता संदिग्ध धोखाधड़ी के मामले में निजी तौर पर इस तरह की जांच के लिए बुलाते हैं या ऐसा ऑडिट करते हैं। अदालती कार्यवाही में साक्ष्य के तौर पर फोरेंसिक रिपोर्ट की गुणवत्ता में सुधार के अलावा इस कदम से बैंकों, नियामकों, कॉर्पोरेट संस्थाओं और प्रवर्तन एजेंसियों जैसे— आर्थिक अपराध विंग, गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी लाभ होने की उम्मीद है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया अपने विचार-विमर्श के दौरान, विभिन्न हितधारकों से परामर्श करने की योजना बना रहा है जिसमें भारतीय रिज़र्व बैंक, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड शामिल होंगे।
2020 में रिलीज हुई फिल्म परीक्षा को प्रकाश झा ने डायरेक्ट, प्रोड्युश एवं लेखन किया है। यह फिल्म बिहार के एक स्टूडेन्ट पर आधारित है। इस फिल्म को जी—5 ने डिस्ट्रीब्यूट किया है। बिहार के बेतिया में जन्में प्रकाश झा ने गंगाजल, अपहरण, आरक्षण,चक्रव्यूह, सत्याग्रह, राजनीति, दामूल, मृत्युदंड इत्यादि जैसी प्रेरक फिल्में डायरेक्ट की है।