किंग्स इलेवन पंजाब एकमात्र ऐसी आईपीएल टीम है जिसके कोच देशी है। अनिल कुंबले किंग्स इलेवन पंजाब के कोच है। आईपीएल की इस सत्र में 8 टीमें भाग ले रहीं है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग, कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच ब्रेंडन मैकुलम, मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने, राजस्थन रॉयल्स के कोच एंड्रयू मैक्डोनॉल्ड, सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ट्रेवर बेलिस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कोच साइमन कैटिच है। वी.वी.एस. लक्ष्मण सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर है।
भारत सरकार ने पबजी सहित ऐसे 118 मोबाइल ऐप पर रोक लगा दी है जिनसे भारत की संप्रभुता और अखंडता, देश की रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह समझा गया है। इससे मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले करोड़ों भारतीयों के हितों की रक्षा होगी। इस फैसले का लक्ष्य भारतीय साइबर-स्पेस की सुरक्षा, संरक्षा और सार्वभौमिकता सुनिश्चित करना है। प्रतिबंधित मोबाइल ऐप में--पबजी मोबाइल नार्डिक मेप : लिविक, पबजी मोबाइल लाइट, वीचैट वर्क, वीचैट रीडिंग, साइबर हंटर, लाइफआफ्टर और वारपथ प्रमुख हैं। इससे पहले भारत सरकार ने 15 जून को 57 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था और इसके बाद फिर 47 ऐप्स को बंद किया था। यह तीसरा मौका है जब भारत में चल रहे चीन के ऐप मार्केट पर स्ट्राइक हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर राजकीय भाषाएं विधेयक-2020 संसद में पेश करने की भी मंजूरी दी गई। इन भाषाओं में उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में डोगरी, हिंदी और कश्मीरी को राजकीय भाषा बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी।
2 सितंबर 2020 को जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक में पहली बार भारत को शीर्ष 50 देशों में शामिल हुआ है। इस आंकड़े में भारत की रैंकिंग 48 रही जबकि 2019 में भारत 52वें स्थान पर रहा था। विश्व बौद्धिक सम्पदा सूचकांक द्वारा तैयार किए गए इस सूचकांक में एक सौ 31 देशों से जुड़े ताजा वैश्विक रूख और वार्षिक नवाचार रैंकिंग दर्शाई गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार उपलब्ध ताजा सूचकों के बल पर और वैश्विक नवाचार सूचकांक से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के कारण भारत की रैंकिंग में यह सुधार आया है। आईसीटी सेवाओं के निर्यात, सरकारी ऑनलाइन सेवाओं, विज्ञान और इंजीनियरिंग के स्नातकों और अनुसंधान और विकास पर केन्द्रित वैश्विक कम्पनियों जैसे सूचकों में भारत का स्थान उच्च 15 देशों में शामिल हुआ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईआईटी - दिल्ली, आईआईटी- बॉम्बे, आईआईएस - बेंगलुरु और अन्य उच्च वैज्ञानिक संस्थानों के बल पर भारत निम्न, मध्य आय अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक नवाचार वाले देश में शामिल हो गया है।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव को बोर्ड का पहला सीईओ भी बनाया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने इस नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। रेलवे के इतिहास में यह पहला मौका है जब सीईओ का पद सृजित किया गया है। वी.के. यादव चेयरमैन एवं सीईओ दोनो का पद संभालेंगे।
नेमार विश्व के सबसे महंगे फुटबॉलर हैं। ये ब्राजील की ओर से फुटबाल खेलते है। इनका पुरा नाम नेमार डी सिल्वा संतोष जूनियर है। 2017 के आंकड़ों के अनुसार इस 28 वर्षीय खिलाड़ी की वार्षि आय 3.68 करोड़ यूरो थी। यूरो यूरोप के अधिकतर देशों की संयुक्त मुद्रा है। लियोनेस मेसी अर्जेंटिना के खिलाड़ी है। लूस सूरेज उरूग्वे के फुटबालर है। 2010 के आंकड़े के अनुसार 36 वर्षीय भारतीय फुटबालर सुनिल छेत्री की सलाया आय 1.1 लाख अमेरिकी डॉलर है।
अतारांकित प्रश्न वैसे प्रश्नों को कहा जाता है जिनका संसद में सिर्फ लिखित उत्तर दिया जाता है जबकि तारांकित प्रश्न संसद सत्र में पूछे जाने वाले वैसे प्रश्न होते है जिनका लिखित एवं मौखिक उत्तर देना आवश्यक होता है। कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए केन्द्र सरकार ने शून्य काल को 1 घंटे से घटा कर आधा घंटा किया गया है और सिर्फ अतारांकित प्रश्न पूछने को कहा गया है। इस बार का मानसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा। इस बार सांसद निजी बिल भी नहीं पेश कर सकेंगे। इस बार के सत्र में किसी भी तरह की छुट्टी का प्रावधान नहीं है।
पारगिल चोटी हिमाचल प्रदेश में है, यह यहां की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। भारतीय तिब्ब्त सीमा पुलिस बल के जवानों ने हाल ही में 22 हजार 222 फीट ऊंची इस चोटी पर तिरंगा फहराकर रिकार्ड बनाया है। इस मिशन पर 16 जवान गए थे। इस अभियान को कोविड संबंधित गाइडलाइन का पालन करते हुए पुरा किया गया है।
राम मंदिर के लिए 70 एकड़ भूमि का नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण के द्वारा पास किया गया है। राम मंदिर भूमि पूजन के 29 दिन बाद यह फैसला आया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण/एडीए के चेयरमैन और कमिश्नर एम.पी. अग्रवाल है। इस नक्शे में 2 लाख 74 हजार 110 वर्ग मीटर का ओपन एरिया है जबकि 12 हजार 879 वर्गमीटर का नक्शा राम मंदिर का है। मंदिर की ऊंचाई 49.24 मीटर होगी।
ली सींग लूंग सिंगापुर के प्रधानमंत्री एवं पीपुल्स एक्शन पार्टी के जनरल सेक्रेट्री है।