बिहार—झारखंड कैडर के आईएएस राजीव कुमार ने मंगलवार को नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें अशोक लवासा के स्थान पर चुनाव आयुक्त बनाया गया है। लवासा एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी कुमार का कार्यकाल पांच साल का होगा और वह 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। वह साल 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव के समय मुख्य चुनाव आयुक्त हो सकते हैं। नियमानुसार, “चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु में से जो भी पहले हो, उस समय तक होता है”।
राजीव कुमार ने 36 से अधिक वर्षों की सेवा के दौरान केंद्र और बिहार-झारखंड राज्य कैडर में विभिन्न मंत्रालयों में काम किया। वह इस साल फरवरी में केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें 29 अप्रैल को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ कार्य करेंगे।
नोट:
*बिहार—झारखंड कैडर के आईएएस हैं राजीव कुमार।
*विकास बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा।
* वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा हैं।