भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी आर.के. महाजन को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी।
1987 बैच के आईएएस अधिकारी आर.के.महाजन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे और उनकी सेवा 31 अगस्त, 2020 को समाप्त हो गयी।
आरके महाजन शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। सोमवार को ही वह सेवानिवृति हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक आर.के. महाजन को आज 1 सितम्बर 2020 के प्रभाव से आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी आर.के. महाजन 31 अगस्त को अपने 33 वर्षों तक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए है।
कब तक रह सकते है
आर.के. महाजन इस पद पर छह वर्ष या 62 वर्ष की उम्र सीमा (इन दोनों में जो पहले हो) तक बने रह सकते है। .
बीपीएससी के अध्यक्षों की सूची:
1. राजन्धारी सिन्हा
2. डॉ अमरनाथ झा
3. भागवत प्रसाद
4. केएसवी रमन
5. बीएन रोहतगी
6. जगत नंदन सहाय
7. एचएन यादव
8. रामावतार शुक्ल
9. कुमार विमल
10. एकेएम हसन
11. एसएस धनोआ
12. कृत्भु देव
13. केके श्रीवास्तव
14. डॉ (प्रो) राम आश्रय यादव
15. डॉ (प्रो) लक्ष्मी राय
16. डॉ (प्रो) रजिया तबस्सुम (कार्यकारी)
17. डॉ (प्रो) राम सिंहासन सिंह
18. एनके अग्रवाल
19. ए के चौधरी
20. आरजेएम पिल्लई
21. केसी साहा
22. आलोक कुमार सिन्हा
23. शिशिर सिन्हा
24. शोभेंद्र कुमार चौधरी
25. आर. के. महाजन
नोट:
*आर.के.महाजन का पूरा नाम रजनीश कुमार महाजन है।
*आर.के.महाजन शोभेन्द्र कुमार का स्थान लेंगे।
*ये बिहार लोक सेवा आयोग के 25वें अध्यक्ष होंगे।
*बिहार लोकसेवा आयोग की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी।