वर्ष 2020 में पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेलरत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजीव गांधी खेल रत्न पाने वालों में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालम्पियन मरियाप्पन थांगावेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल शामिल हैं। इस समारोह में जो पुरस्कार विजेता शामिल नहीं हो सकेंगे, उन्हें बाद में पुरस्कार दिये जायेंगे। पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार कोरोना वायरस महामारी के कारण यह समारोह आनलाइन आयोजित किया गया। इस साल सात श्रेणियों में 74 पुरस्कार दिये गए।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार:
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में प्रदान किया जाता है। यह भारत में सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल पुरस्कार है। ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को वर्ष 1991-92 में पहली बार खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और साढ़े सात लाख रुपये दिए जाते थे, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 25 लाख रूपये कर दिया गया है।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020
खिलाड़ी का नाम खेल
रोहित शर्मा क्रिकेट
मरियप्पन टी पैरा एथलीट
मनिका बत्रा टेबल टेनिस
विनेश फोगाट कुश्ती
रानी रामपाल हॉकी
द्रोणाचार्य पुरस्कार
वर्ष 1985 से द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को दिया जाता है, जिनके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का मान बढ़ाते हैं और पदक जीतकर भारत का नाम रौशन करते हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक दिया जाता है। नए घोषणा के तहत इस बार द्रोणाचार्य विजेताओ (आजीवन) की इनामी राशि पांच से 15 लाख रूपये कर दी गई तो वहीं नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रूपये प्रदान दिए गए जो पहले पांच लाख रूपये होते थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार केवल उन्हीं कोचों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने लगातार तीन वर्षों तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर शानदार प्रशिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया हो।
द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी) 2020
कोच का नाम खेल
धर्मेंद्र तिवारी तीरंदाजी
स्वर्गीय पुरुषोत्तम राय एथलेटिक्स
शिव सिंह मुक्केबाजी
रोमेश पठानिया हॉकी
कृष्णन कुमार हुड्डा कबड्डी
विजय भालचंद्र मुनीश्वर पैरा पॉवरलिफ्टिंग
नरेश कुमार टेनिस
ओम प्रकाश दहिया कुश्ती
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (नियमित श्रेणी) 2020
कोच का नाम खेल
जूड फेलिक्स हॉकी
योगेश मालवीय मलखंब
जसपाल राणा निशानेबाजी
कुलदीप कुमार हंडू वुशु
गौरव खन्ना पैरा बैडमिंटन
अर्जुन पुरस्कार:
भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है। वर्ष 1961 में इसकी शुरुआत की गई थी। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार भारत का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार है। यह पुरस्कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन, लीडरशिप क्वालिटी, खेल भावना और अनुशासन के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में पहले पांच लाख रुपये की राशि दी जाती थी, जो इस बार से 15 लाख रूपये की गई है। इसके अलावा अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। साल 1961 में इस पुरस्कार को कुल छह खिलाड़ियों को दिया गया था। जिसमें सलीम दुरानी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे।
खिलाड़ी का नाम खेल
अतानु दास तीरंदाजी
दुती चंद एथलेटिक्स
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी बैडमिंटन
चिराग शेट्टी बैडमिंटन
विशेष भृगुवंशी बास्केटबॉल
मनीष कौशिक मुक्केबाजी
लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी
इशांत शर्मा क्रिकेट
दीप्ती शर्मा क्रिकेट
अजय आनंत सावंत घुड़सवारी
संदेश झिंगन फुटबॉल
अदिति अशोक गोल्फ
आकाशदीप सिंह ह़ॉकी
दीपिका हॉकी
दीपक कबड्डी
सरिका सुधाकर काले खो-खो
दत्तू बबन भोकानल रोइंग
मनु भाकर निशानेबाजी
सौरभ चौधरी निशानेबाजी
मधुरिका सुहास पाटकर टेबल टेनिस
दिविज शरण टेनिस
शिवा केशवन ल्यूज
दिव्या काकरान कुश्ती
राहुल अवारे कुश्ती
सुयश नारायण जाधव पैरा तैराकी
संदीप पैरा एथलीट
मनीष नरवाल पैरा निशानेबाजी
मेजर ध्यानचंद पुरस्कार:
यह पुरस्कार खेल-कूद में आजीवन उपलब्धि के लिए वर्ष 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में शुरू किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और ध्यानचंद्र पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रूपये दिए जाते हैं (2019 तक पांच लाख)। इस पुरस्कार से प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। ध्यानचंद पुरस्कार सबसे पहले अपर्णा घोष, अशोक दीवान और शाहराज बिराजजदार को प्रदान किया गया था।
मेजर ध्यानचंद पुरस्कार 2020
खिलाड़ी का नाम खेल
कुलदीप सिंह भुल्लर एथलेटिक्स
जिंसी फिलिप्स एथलेटिक्स
प्रदीप गंधे बैडमिंटन
तृप्ति मुरगुंडे बैडमिंटन
एन उषा मुक्केबाजी
लक्खा सिंह मुक्केबाजी
सुखविंदर सिंह संधू फुटबॉल
अजीत सिंह हॉकी
मनप्रीत सिंह कबड्डी
जे रंजीत कुमार पैरा एथलीट
सत्यप्रकाश तिवारी पैरा बैडमिंटन
मंजीत सिंह रोइंग
सचिन नाग तैराकी
नंदन पाल टेनिस
नेत्रपाल हुड्डा कुश्ती