बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बिहार सरकार के सिविल विभागों में आशुलिपिक के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
इस परीक्षा का विज्ञापन संख्या 20010116 था।
इस परीक्षा के लिए पुरूष अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18—37 वर्ष एवं योग्यता इंटरमीडिएट थी। जबकि महिलाओं के लिए आयु सीमा 18—40 वर्ष थी। जनरल और ओबीसी के लिए 750 रूपये शुल्क लिया गया था। जबकि अन्य के लिए 200 रूपये का शुल्क था।
पदों का विवरण:
इस विज्ञापन के तहत कुल रिक्तियों की संख्या 326 थी। जिसमें 140 सीटे अनारक्षित थी 70 सीटें अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए, 43 सीटें पिछड़ा वर्ग के लिए, 9 सीटें पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए, 60 सीटें अनुसूचित जाती एवं 4 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए निर्धारित थी।
परीक्षा तिथि:
स्टेनोग्राफर पदों के लिए यह परीक्षा 24 नवंबर 2019 को पटना के अलग—अलग केन्द्रों पर संपन्न हुई थी।
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न:
प्रारंभिक परीक्षा में 150 प्रश्नों का एक प्रश्नपत्र था जिसमें 50 प्रश्न सामान्य अध्ययन से, 50 प्रश्न सामान्य विज्ञान एवं सामान्य गणित से और 50 प्रश्न तर्कशक्ति/रीजनिंग से थे।
एक सही उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित थे। जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जानी थी। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय निर्धारित था।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी:
प्रारंभिक चरण में 1605 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब ये दूसरे की चरण स्कील परीक्षा में बैठेंगे।
नोट:
प्रारंभिक परिणाम जारी करने तक आयोग ने आंसर की जारी नहीं किया है और न ही कट आफ की कोई सूचना दी है।
अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.bssc.bih.nic.in सर्च करें।