संयुक्त अरब अमीरात परमाणु ऊर्जा उत्पादन करने वाला अरब क्षेत्र का पहला देश बन गया है। इसी शुक्रवार को बराख परमाणु संयंत्र की पहली इकाई में कामकाज शुरू होने के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात अरब का पहला देश बन गया है।
इस संयंत्र के कार्य करने से अब संयुक्त अरब अमीरात की तेल और गैस पर निर्भरता कम हो जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात के परमाणु ऊर्जा निगम ने कहा कि आबुधाबी के अलजाफरा क्षेत्र में स्थित बराक संयत्र में शनिवार को परमाणु ऊर्जा उत्पादन शुरू हुआ।
दक्षिण कोरिया की तकनीक से युक्त इस संयत्र से संयुक्त अरब अमीरात की 25 प्रतिशत बिजली जरूरतें पूरी होने की उम्मीद है। यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने कहा कि होप प्रोब अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के बाद बराक संयत्र का शुरू होना बेहद खुशी की बात है।
मंगल ग्रह मिशन
सऊदी अरब अमीरात (UAE) ने जापान के सहयोग से मंगल ग्रह पर अपना अपना पहला इंटरप्लेनेटरी होप प्रोब मिशन शुरू किया। यूएई का मंगल ग्रह के लिए पहला अंतरिक्ष मिशन 19 जुलाई 2020 को जापान के तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ। यूएई का यह मिशन मंगल ग्रह ‘होप’ नाम से डब किया गया है।
मंगल के अध्ययन के लिए होप सैटेलाइट अपनी स्थिति भूमध्यरेखीय रखेगा। ग्रह से उसकी दूरी 22 हजार से 44 हजार किलोमीटर के बीच रहेगी।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई )- पश्चिम एशिया का देश है। यह ब्रिटिश भारत के अधीन था। इसके बाद इसका शासन लंदन के विदेश विभाग द्वारा संचालित होता था। 2 दिसंबर 1971 को यूनाइटेड किंगडम से यह आजाद हुआ। राजधानी अबू धाबी है। यह फारस की खाड़ी में स्थित है। आबू धाबी, शारजाह, दुबई उम्म अल कुवैन, अजमान, फुजइराह एवं रस अल खैमा को मिलाकर इसकी स्थापना हुई। इसका राष्ट्रगान ईशे बिलादे है। इसकी मुद्रा दिरहम है। इसके पूर्व में ओमान, उत्तर में ईरान, दक्षिण—पश्चिम में सऊदी अरब है। यूएई का क्षेत्रफल 83 हजार 600 वर्ग किलोमीटर है। 2013 के आंकड़ों के अनुसार इसकी जनसंख्या 9.2 मिलियन है। यह एक इस्लामिक देश है।