7 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान वन लाइनर
July 7, 2020
8 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन एकपंक्तिय
July 8, 2020

​वर्तमान झारखंड (बिहार) के मध्यम परिवार से निकला एक अद्भुत खिलाड़ी जिसे कैप्टन कूल कहा जाता है, जो किसी भी परिस्थिति में भारत की जय कराने में माहिर हो। हार को ​जीत में बदलना जिसकी आदत हो, बड़े—बड़े योद्धा जिनके सामने पानी मांगते नजर आते हो, जिनके प्रशंसक उनके लिए पलके बिछाएं रहते है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर इस आर्टिकल के जरिए ऐसे शानदार इंसान के बारे में जानेंगे—

करिश्माई क्रिकेटर का संक्षिप्त परिचय

विश्व के बेहतरीन क्रिकेटर में शुमार भारत के महेन्द्र सिंह धोनी विश्व के सबसे सक्षम कप्तानों में से एक है। जब से भारतीय क्रिकेट टीम इनकी कप्तानी में खेलना शुरू की है तब से इसका विजय अभियान जारी है, इस टीम ने बड़े—बड़े महारथियों के रथ को रोका है। भारत के धुरंधर बल्लेबाज एवं विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था।  इनका पुरा नाम महेन्द्र सिंह पान सिंह धोनी है। ये बिहार के राँची शहर में इनका जन्म हुआ था, जो अब झारखंड में पड़ता है। वर्ष 2000 में झारखंड बिहार से अलग हो गया था।  भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से ये 2004 से खेलते है।
महेन्द्र सिंह धोनी ने 2 दिसंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में पदापर्ण किया। 23 दिसंबर 2004 को बंग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में पदापर्ण किया।

इनकी माता देवकी देवी और पिता पान सिंह है। माही राजपूत परिवार(हिन्दु धर्म) से आते है। माही आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और संगीतकार लता मांगेशकर को अपना आदर्श मानते है। इनकी शिक्षा डीएवी जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, रांची से हुई है।माही ने  साक्षी सिंह रावत के साथ 4 जुलाई 2010 को विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए, साक्षी डीएवी स्कूल की वर्गसाथी रही है। साक्षी सिंह रावत होटल मैंनेजमेंट में पढ़ाई पूरी की है। साक्षी और माही की एक बेटी है, जिनका नाम जीवा है।  धोनी को फुटबाल पसंद था जिसमें ये गोलकीपर के रूप में खेलते थे। 2001—03 के बीच ये दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर स्टेशन पर टी.टी.ई के रूप में कार्य कर चुके है।

निकनेम
महेन्द्र सिंह धोनी को ‘माही’, ‘कैप्टन कूल’, ‘एमएसडी’ एवं ‘थाला’ कहा जाता है। थाला नाम आईपीएल मैचों के दौरान इन्हें दिया गया था इनका टी—शर्ट नंबर/लकी नंबर सात है। ये दाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज एवं विकेटकीपर है। ये मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आते है। इनका हेलिकॉप्टर शॉट विश्व प्रसिद्ध है।

कप्तानी कब मिली
भारत क्रिकेट की द वॉल नाम मशहुर राहुल द्रविण की कप्तानी के बाद 2007 में ये भारत के कप्तान बने थे। माही की कप्तानी में ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट मैचों की श्रृखला में नंबर वन पर पहुंची थी। आस्ट्रेलिया जैसी बेहतरीन टीम को इनकी ही कप्तानी में टेस्ट सीरिज से हाथ धोना पड़ा था।

माही की उपलब्धियां
महेन्द्र सिंह धोनी विश्व के पहले कप्तान है जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्राफियों पर कब्जा किया है। सीमित ओवरों के मैच अर्थात 20—20 के विश्वकप मुकाबलों में ये 2007—16 तक भारतीय टीम के कप्तान रहें है। वर्ष 2008—14 तक ये भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान भी रहे है। इनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 का 20—20 विश्वकप जीता, 2010 और 2016 का एशिया कप पर कब्जा किया, वर्ष 2011 के विश्वकप मुकाबले में सभी विरोधी टीमों को धोबिया पछाड़ लगाते हुए विश्वकप पर अधिकार किया,  2013 के आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी को जीता।

2011 क्रिकेट विश्वकप
2 अप्रैल 2011 को क्रिकेट विश्वकप वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया था। के विश्वकप में भारत को 275 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे भारत ने गौतम गंभीर 97रन और तत्कालीन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 91 रन की शानदार पारियों की बदौलत यह विश्वकप 6विकेट से अपने नाम कर लिया। महेन्द्र सिंह धोनी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया था। उस समय श्रीलंका टीम के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा थे। इस मुकाबले महेला जयवर्धने ने 103 रनों की शानदार पारी खेली थी।
2011 के मुकाबले भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को मैन आफ द सिरीज चुना गया। 2011 के विश्वकप जीतने के बाद तो भारतीय टीम पर पैसों की बारिश होने लगी

टेस्ट करियॅर
महेन्द्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट मुकाबलों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाएं है, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक है, इनका उच्चतम स्कोर 224 है। टेस्ट में माही ने विकेट के पीछे 256 कैच पकड़े है और 38 खिलाड़ियों की गिल्ली उड़ाई/स्टंपिंग की है।

वनडे करियॅर
धोनी ने 350 एकदिवसीय मुकाबलों में 50.53 की औसत से 10 हजार 773 रन बनाएं है जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक है एकदिवसीय मैचों में इनका उच्चतम स्कोर 183 रन है। इसमें माही ने 321 कैच पकड़े है और 123 स्टंप की है।

टी—20 करियॅर
टी—20 मैचों में धोनी ने 98 मैच खेलते हुए 37.60 की औसत से 1617 ​रन बनाएं है जिसमें दो अर्धशतक शामिल है, खेल के इस फार्मेट में इनका उच्चतम स्कोर 56 रन है इसमें माही ने57 कैच पकड़े है और 34 स्टंप किए है।

माही को मिले सम्मान
2007 में इन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ​से पुरस्कृत किया गया।
महेन्द्र सिंह धोनी को वर्ष 2008 में आईसीसी प्लेयर आफ द इयर पुरस्कार से सम्मानित कियागया था। इसी पुरस्कार से इन्हें 2009 में दुबारा सम्मानित किया गया। 2009 में माही को पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जो भारत का चौथा प्रमुख नागरिक सम्मान है। वर्ष 2018 में इन्हें भारत के तीसरे प्रमुख नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। विश्व की टेस्ट—11 में इन्हें 2009, 2010 और 2013 में बतौर कप्तान चुना जा चुका है। इन्हें विश्व की एकदिवसीय टीम में ​8 बार चुना गया है, जो एक रिकार्ड है, जिसमें 5 बार कप्तान के रूप में चुने गए है। महेन्द्र सिंह धोनी को भारत की टेरिटोरियल आर्मी में ब​तौर लेंफ्टिनेंट कर्नल 1 नवंबर 2011 को नियुक्त​ किया गया, जो देश के बेहतरीन कप्तान को सबसे उचित सम्मान है। ये हरियाणा हरिकेन कपिलदेव के बाद भारत के दूसरे क्रिकेटर है जिन्हें यह सम्मानि मिला है। अपनी कप्तानी मेें सर्वाधिक मैच जीतने का रिकार्ड इनके नाम है,भारत के सभी कप्तानों में।

आईपीएल

माही ने 2008—17 के बीच आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का नेतृत्व किया है, 2016—17 में इन्होंने राइजिंग पूणे सुपरज्वाइंट की ओर से कप्तानी की। पुन: 2018 से चेन्नई सुपरकिंग्स से खेल रहे है। आईपीएल की पहले वर्ष की नीलामी में में सर्वाधिक बोली 1.5मिलियन अमेरिकी डॉलर चेन्नई सुपर किंग्स ने माही के ऊपर ही लगाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने इनकी कप्तानी में 2010, 2011 और 2018 में खिताब पर कब्जा किया है।

माही के नाम रिकार्ड
वर्ष 2009 में माही की कप्तानी में भारतीय टीम अंतर्राष्ट्रीय टेेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हुई थी। इनकी कप्तानी में27 टेस्ट सीरिज जीतने का रिकार्ड है इसके पहले सौरभ गांगुली के नाम 21 टेस्ट का था। ये भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज है जिन्होंने टेस्ट करियर में 4000 रन पूरे किए है। माही ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन की यादगार पारी खेली थी जो भारत ​की ओर से तीसरी और विश्व के सबसे बड़ी पारी थी और भारतीय विकेट कीपर में पहला स्थान है।

धोनी की 148 रन की पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेली गयी बेहतरीन पारी, जो किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे तेज पारी थी। माही इंडिया सिमेंट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट भी है।
धोनी एकदिवसीय श्रृखला में तीसरे और गैर आस्ट्रेलियाई पहले खिलाड़ी है जिन्होंने लगभग 100 मैच जीतें है। सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविण के बाद चौथे ऐसे खिलाडी है जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में 10,000 रन पूरे किए है और दूसरे विकेटकीपर है। 50 से ज्यादा की औसत से 10,000 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। छठे स्थान पर बल्लेबाजी का 4031 रनों का रिकार्ड है।

एकदिवसीय मैचों में ये 82 बाद नॉटआउट रहे है। ये पहले भारतीय और विश्व के पांचवे क्रिकेटर है जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में 200 छक्के मारे है। 2005 में श्रीलंका के विरूद्ध नाबाद 183 रनों की पारी विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में उच्चतम स्कोर है। माही और भुवनेश्वर कुमार के बीच श्रीलंका के खिलाफ आठवें विकेट के लिए नाबाद 100 रन की भागीदारी एक रिकार्ड है। माही इकलौते ऐसे विकेटकीपर है जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में 100 से अधिक ​स्टंपिंग की है। पहले भारतीय विकेटकीपर और विश्व के चौथे खिलाड़ी है जिन्होंने 300 से अधिक एकदिवसीय मैचों में कैच पकड़े है। क्रिकेट के तीनों प्रारूप में कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैच खेलने वाले विश्व के इकलौते खिलाड़ी है। तीनों प्रारूपों में माही पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने 161 स्टंपिंग की हो। इनकी कमाई/नेट वर्थ लगभग 170 मिलियन डॉलर है।

फिल्म
इनके जीवन पर आधारित एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म भी बन चुकी है। जो 30 सितम्बर 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माही की भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *