विश्व का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका का आज/4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस है, क्या आप सोच सकते है कि अमेरिका जैसा देश भी कभी गुलाम रहा होगा?
अमेरिका के बारे में
अमेरिका उत्तर अमेरिका महादेश में आने वाला देश है। अमेरिका को संयुक्त राज्य अमेरिका या संयुक्त राज्य के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका का संयुक्त राज्य अमेरिका नाम थॉमस पेन द्वारा दिया गया। अमेरिका 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्र हुआ। इसकी स्वतंत्रता की घोषणापत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका अधिकारिक रूप में प्रयोग किया गया। अमेरिकी स्वतंत्रा दिवस 4 जुलाई को मनाया जाता है इसे फेडरल होलीडे भी कहा जाता है। अमेरिका 4 जुलाई 1776 को ब्रिटेन की दासता से मुक्त हुआ था। इस दिन को अमेरिका में राष्ट्रीय दिन के रूप में मनाया जाता है।
संयुक्त राज्य क्यों कहा जाता है
अमेरिका में में 50 राज्य है, इसलिए इसे संयुक्त राज्य कहा जाता है। अमेरिका में 50 राज्यों के अलावा एक फेडरल डिस्ट्रिक्ट,5 स्व—शासनीय क्षेत्र और अन्य अधिनस्थ क्षेत्र है। वाशिंगटन डी.सी. को ही फेडरल डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है। इसमें डी.सी. का मतलब डिस्ट्रिक्ट आफ कोल्मबिया है। ऐसा माना जाता है कि वाशिंगटन नाम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर रखा गया है। अमेरिका का राष्ट्रवाक्य In God we Trust है। जिसका अर्थ है— सर्वेश्वर आप पर हमें विश्वास है।
अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है, इसका क्षेत्रफल 98 लाख वर्गकिलोमीटर है। अमेरिका की जनसंख्या लगभग 32.4 करोड़ है, यह चीन और भारत के बाद जनसंख्या के मामले में विश्व का सबसे बड़ा देश है। अमेरिका में दुनिया की कुल संपत्ति का लगभग 40 प्रतिशत है। मुख्यत: अमेरिका को उसके औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. है। इसका सबसे बड़ा नगर न्यूयॉर्क है। अमेरिका में लगभग 77 प्रतिशत श्वेत, लगभग 13 प्रतिशत अश्वेत और अन्य मानवजातीय वर्ग के लोग रहते है। अमेरिका में लगभग 70 प्रतिशत ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते है, लगभग 22 प्रतिशत अत्याधुनिक लोग रहते है मतलब ये किसी भी धर्म को नहीं मानते है। 1.9 प्रतिशत यहूदी रहते है।
अमेरिका में संघीय संसदीय लोकतंत्र है। डोनाल्ड ट्रंप यहां के वर्तमान राष्ट्रपति एवं माइक पेन्स यहां के उपराष्ट्रपति है। यहां की अधिकारिक मुद्रा अमेरिकी डॉलर है। अमेरिका में पूंजीवादी मिऋित अर्थव्यवस्था है। अमेरिका मक्का और सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। वर्तमान में बायोटेक फसलों का आधा हिस्सा अमेरिका में ही पैदा किया जाता है।
अमेरिका में राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति है। अमेरिका में राष्ट्रपति को 4 लाख डॉलर की सैलरी मिलती है। व्हाइट हाउस इनका कार्यालय/आवास होता है। अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन थे, अब्राहम लिंकन 16वें राष्ट्रपति थे। अमेरिका में रिपब्लीकन, डेमोक्रेटिक मुख्य राजनीतिक दल है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य इस प्रकार है—
अलास्का, अलाबामा, आर्कन्सा, आयडाहो, आयोवा, इंडियाना, इलिनाय, एरिजोना, ओहायो, औरिगन , ओक्लाहोमा , केन्सास, कन्टकी, कैलिफोर्निया, कॉलोराड़ों , जॉर्जिया, टेनेसी, टेक्सॉस, डेलावेयर, न्यू जर्सी , न्यूयार्क, नेब्रास्का, न्यू मैक्सिको , नेवाडज्ञ, नॉर्थ डकोटा , न्यू हैम्पशॉयर, नॉर्थ कैरीलीना, पेन्सिलवेनिया, फ्लोरिडा, मेन मेरीलैंड, मिशिगन, मिनेसोटा, मिसिसिपी, मैसाचुसेट्स , मोन्टाना, मिजूरी, रोड आइलैंड, विस्कान्सिन, वर्जीनिया वर्मांट, वायोमिंग, दक्षिण कोरोलिना, साउथ डकोटा, पश्चिम वर्जिनियां, यूटा, लुईजियाना, वाशिंगटन, हवाई ,