3 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
July 3, 2020
भारतीय खिलाड़ियों के कोचों का कार्यकाल निश्चित, जाने कितना साल किया गया
July 3, 2020

 

भारत सरकार की प्रमुख एजेंसियों में से एक आयकर विभाग ने कोविड—19 महामारी के दौरान 20 लाख से अधिक करदाताओं को 62 हजार 361 करोड़ रूपये का रिफण्ड दिया है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार 8 अप्रैल से 30 जून तक प्रति मिनट कर रिफण्ड के 76 मामलों का समाधान किया गया।
बोर्ड ने कहा कि इस अवधि के दौरान 19 लाख 7 हजार से अधिक मामलों में 23 हजार 453 करोड़ रूपये की राशि रिफण्ड/वापस की गई है। इसके अलावा करॉरपोरेट कर रिफण्ड के रूप में 1 लाख 36 हजार से अधिक करदाताओं को 38 हजार 908 करोड़ से अधिक की राशि रिफण्ड की गई है। जितनी राशि रिफण्ड की गई है वह डीबीटी के माध्यम से सीधे करदाताओं के बैंक खातों में डाली गई है।
आयकर क्या है

यह प्रत्येक व्यक्ति की आय पर भारत सरकार द्वारा लगाया जाने वाला एक कर है। इससे संबंधित उपबंध आयकर अधिनियम की धारा, 1961 में दिया गया है।

नोट:
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत एक संवैधानिक एजेंसी के तौर पर कार्य करता है। आयकर विभाग का प्रमुख अधिकारी भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी होते है।

15 फरवरी 2019 सें प्रमोद चन्द्र मोदी इसके चीफ है। इसका मुख्यालय नर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में स्थित है।

यह विभाग वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

आयकर विभाग का टॉल फ्री नंबर— 18001801961/1961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *