विधान चन्द्र राय
विधान चन्द्र राय MD Dsc MRCP FRCS एक् प्रमुख भारतीय डॉक्टर एवं भारतीय स्वतंत्रता आदोलन के सिपाही थे, जो महात्मा गांधी जी के परम मित्र थे। इनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बांकीपुर, पटना में हुआ था जो बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा था, लेकिन अब बिहार की राजधानी पटना में गांधी मैदान के आस पास का क्षेत्र है, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र भी है। इनके पिता प्रकाश चन्द्र रॉय थे जो इक्साइज इंस्पेक्टर थे। इनकी माता अघोरी कामिनी देवी थी।
शिक्षा
इन्होंने प्रेंसीडेंसी कॉलेज से माध्यमिक शिक्षा, पटना विश्वविद्यालय से कला में में स्नातक, कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस एवं एमडी, रॉयल कॉलेज आफ फिजिशयन से एमआरसीपी की डिग्री और रॉयल कॉलेज आफ सर्जन से एफआरसीएस की डिग्री हासिल की। राजनीतिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हुए थे।
जिनके जन्म दिवस 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सम्मान
इन्हें 1961 ई. में भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। विधान चन्द्र राय 1948—1962 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहें। ये पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
संस्थानों एवं शहरों के संस्थापक
चितरंजन सेवा सदन, जाधवपुर टी.वी. अस्पताल, विक्टोरिया कॉलेज और चितरंजन कैंसर अस्पताल की स्थापना में इनका महत्वपूर्ण योगदान था। दुर्गापुर, कल्याणी, बिधाननगर, अशोकनगर और हावड़ा जैसे महत्वपूर्ण शहरों की स्थापना इनके द्वारा ही कराई गई थी। 1 जुलाई 1962 को कोलकाता में इनकी मृत्यु हो गई। 1967 से इनके सम्मान में प्रतिवर्ष बी.सी. रॉय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1962 में हुई थी। यह पुरस्कार मेडिसीन, राजनीति, विज्ञान, दर्शनशास्त्र, साहित्य और कला के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।