28 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 28, 2020
29 जून 2020 करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान वन लाइनर
June 29, 2020

भारत में आज सांख्यिकी दिवस मनाया जा रहा है। इसका आयोजन प्रोफेसर पी.सी. महालनोबीस की जयंती के रूप में किया जाता है। यह 29 जून को मनाया जाता है। प्रो. महालनोबीस ने भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली स्थापित करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन डिजिटल तरीके से किया गया। आज के आयोजन में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने आयो​जन को संबोधित किया।

भारतीय सांख्यिकी वैज्ञानिक के बारे में
इनका जन्म 29 जून 1893 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनका पूरा नाम प्रशांत चन्द्र महालनोबीस है। आजाद भारत के पहली योजना आयोग का प्लान इनके द्वारा ही तैयार किया गया था। भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना इनके द्वारा ही गई थी। इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। 1968 में इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

एक नजर में

  • भारतीय वैज्ञानिक पी.सी. महालनोबीस के सम्मान में 29 जून को मनाया जाता है।
  • यह 2006 से संयुक्त राष्ट्र के सांख्यिकी विभाग द्वारा मनाया जाता है।
  • वर्ष 2019 में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की थीम सस्टेनेबल डेवलेपमेंट गोल्स था।
  • वर्ष 2020 में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की थीम good health and well being and gender equality है।
  • भारतीय सांख्यिकी दिवस 2006 से मनाया जा रहा है।
  • विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *