इन कारणों से इंदिरा गांधी ने देश को झोका था आपातकाल में
June 25, 2020
बिहार पुलिस में 454 पदों के लिए आवेदन, जल्द करें आवेदन
June 26, 2020

कीर्तिमान

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी यादगार है। आज ही के दिन भारत ने 1983 क्रिकेट विश्वकप में दो बार की विजेता वेस्टइंडीज को हराकर जीता था। भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह और इसके खिलाड़ियों को प्रेरक माना जाता है। यह फाइनल मुकाबला भारत ने लंदन के लार्ड्स मैदान में 43 रन से जीता था।

1983 में इनाम की बारिश

भारतीय टीम को मुकाबले के आयोजकों से करीब 9 लाख 93 हजार की रकम मिली थी और बीसीसीआई की ओर से बोनस के रूप में 25—25 हजार की रकम दी गई।
फिर 28 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर विश्वकप मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों को एक—एक करोड़ रूपये की रकम दी गई। इस विश्वकप की विजेता टीम के लिए 50 करोड़ राशि निर्धारित थी।

1983 प्रुडेंशियल कप 

1983 में क्रिकेट विश्वकप को प्रुडेंशियल कप के नाम से जाना जाता था। यह फाइनल मुकाबला 25 जून 1983 को लार्ड्स में भारत और वेस्टइंडिज के बीच आयोजित किया गया था। यह तीसरा विश्वकप था। भारत ने इस मुकाबले में 54.4 ओवर में 183 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारतीय गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को 52 ओवर में 140 रन पर समेट कर मुकाबले को 43 रन से जीत लिया था। भारत की ओर से के. श्रीकांत ने 38 रन, मोहिंदर अमरनाथ ने 26 रन , संदिप पाटिल ने 27 रन रनों की पारी खेली थी। गेंदबाजी में मोहिंदर अमरनाथ ने 7 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाएं थे। इस मुकाबले में अंपायर डिक्की बर्ड़ और बैरी मेयर थे। मोहिंदर अमरनाथ को मैन आफ द मैच चुना गया था।  इस मुकाबले में भारत की ओर से कप्तान ​कपिलदेव थे। इस विश्वकप में किसी को भी मैन आफ द सिरीज नहीं ​चुना गया। कपिलदेव ने इस मुकाबले में 15 रन बनाएं और गेंदबाजी में 11 ओवर फेंककर 4 मेंडन रखते हुए 21 रन देकर एक विकेट चटकाएं थे।

2011  क्रिकेट विश्वकप
2 अप्रैल 2011 को क्रिकेट विश्वकप वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया था। के विश्वकप में भारत को 275 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे भारत ने गौतम गंभीर 97रन और तत्कालीन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 91 रन की शानदार पारियों की बदौलत यह विश्वकप 6विकेट से अपने नाम कर लिया। महेन्द्र सिंह धोनी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया था। उस समय श्रीलंका टीम के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा थे। इस मुकाबले महेला जयवर्धने ने 103 रनों की शानदार पारी खेली थी।
2011 के मुकाबले भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को मैन आफ द सिरीज चुना गया। 2011 के विश्वकप जीतने के बाद तो भारतीय टीम पर पैसों की बारिश होने लगी

इनाम की बारिश
एक रियल स्टेट फर्म ने भारतीय टीम के लिए 90 मिलियन का लक्जरी विल्ला गिफ्ट किया।
उत्तराखंड सरकार ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए मसूरी में एक आवासीय प्लाट और स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा। बीसीसीआई ने 20 मिलियन रिवार्ड सभी खिलाड़ियों को और 5 मिलियन का नकद पुरस्कार अन्य सहायक स्टाफ को 2.5 मिलियन की रकम पुरस्कार स्वरूप दी गई। दिल्ली सरकार ने धोनी को 20 मिलियन और दिल्ली के चार खिलाड़ियों को 10 मिलियन राशि दिया। हूंडई इंडिया, फेरॉरी और आडी ने पुरस्कार स्वरूप गाड़ियां दी थी। गुजरात सरकार ने मुनाफ पटेल और युसुफ पठान को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया। पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह और युवराज सिंह 10 मिलियन की राशि प्रदान की। महाराष्ट्र सरकार ने सचिन तेंदुलकर और जाहिर खान को 10 मिलियन के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। कर्नाटक सरकार ने टीम के 15 प्रत्येक सदस्यों के लिए 2.5 मिलियन की राशि देने की घोषणा की।

नोट:
भारत ने दूसरी बार क्रिकेट विश्वकप 2011 में जीता था।

2011 विश्वकप में अंपायर की भूमिका में साइमन टॉफेल और अलीम डार थे

कपिलदेव का पुरा नाम कपिलदेव राम लाल निखुंज है।

क्रिकेट विश्व कप प्रत्येक चार साल में आयोजित किया जाता है।

2011 में क्रिकेट विश्वकप का दसवां संस्करण आयोजित हुआ था।

1983 के पहले के दोनो विश्वकप वेस्टइंडीज ने जीता था।

विश्व कप का आयोजन आईसीसी के द्वारा कराया जाता है।

2019 का विश्वकप इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता था।

अगला विश्वकप भारत में 2023 में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *