सिक्योरिटी फीचर्स से लैस हुआ Zoom 5.0
May 5, 2020
DRDO ने विकसित किया यूवी कीटाणु शोधन टॉवर
May 5, 2020

व्हाट्सएप पे की भारत में दो साल से बीटा टेस्टिंग चल रही है। पेमेंट मैथड में आ रहीं कुछ दिक्कतों की वजह से भारत में WhatsApp Pay अब तक आधकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन खबरों की मानें तो व्हाट्सऐप पे मई के आखिर तक भारत में लॉन्च हो जाएगा। यह आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जो कि व्हाट्सएप पे के लिए एक भागीदार है, लॉन्च के समय उपलब्ध नहीं होगा। यह कुछ समय बाद सपोर्ट करेगा। भारत में बैंक UPI के जरिए पेमेंट सर्विस देते हैं।

व्हाट्सएप के 400 मिलियन यूजर्स

खबरों की मानें तो व्हाट्सएप भारतीय रिजर्व बैंक के डेटा स्थानीयकरण मानदंडों का अनुपालन कर रहा है, जो लॉन्च देरी के पीछे प्रमुख कारण रहा है। हालांकि, व्हाट्सएप ने कहा है कि वह अपनी पेमेंट सर्विस को चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगा ताकि बैंकों को लेन-देन के भार से निबटने में मदद मिल सके। भारत में व्हाट्सएप के 400 मिलियन यूजर्स हैं, जो विश्व स्तर पर इसका सबसे बड़ा बाजार है।

2018 से भारत में चल रही है टेस्टिंग

व्हाट्सएप ने फरवरी 2018 में भारत में अपनी UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस का बीटा टेस्ट शुरू किया था। भारत पहला बाजार भी है, जहां फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने ये सर्विस शुरू की है। व्हाट्सएप पे को भारत में यूजर्स की संख्या को देखते हुए कंपनी के लिए एक बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। व्हाट्सएप पे देश के डिजिटल भुगतान बाजार को बढ़ाते हुए Google Pay और Paytm को कड़ी टक्कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *