रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रासायन मुक्त और तेजी से कीटाणुशोधन करने वाला अल्ट्रा वायलेट (यूवी) कीटाणुशोधन टॉवर तैयार किया है। यह टॉवर उच्च संक्रमण प्रवण क्षेत्रों में कीटाणुशोधन करने के लिए अत्यधिक सहायक होगा। यूवी ब्लास्टर नाक का यह उपकरण एक यूवी बेस्ड सेनीटाइजर (प्रक्षालक) है जिसे डीआरडीओ ने डिजाइन और तैयार किया है। यह विभिन्न टेक सतहों जैसे कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य गैजेट्स का विसंक्रमण करने के लिए बहुत मददगार है। यूवी ब्लास्टर ऐसे दफ्तरों के लिए बहुत उपयोगी है जिनमें रसायनिक विधियों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
ऐसे काम करेगा यूवी कीटाणु शोधन टॉवर
यूवी कीटाणुशोधन टॉवर को मोबाइल फोन या लैपटॉप से दूर से ही संचालित किया जा सकता है। इसमें 43 वॉट्स प्रत्येक के 6 लैम्प्स होते हैं। ये सभी लैम्प्स 360 डिग्री में 254 एनएम तरंग दैर्ध्य (वेव लेंथ) का अल्ट्रा वायलेट प्रकाश छोड़ते हैं। अगर कमरे में कोई अचानक आ जाए या कोई अन्य मानवीय अवरोध होने पर यह टॉवर खुद ही स्विच ऑफ हो जाएगा। यह उपकरण हाथ से भी संचालित हो सकता है।