देश में लागू हो ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना : सुप्रीम कोर्ट
April 29, 2020
2 मई 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
May 2, 2020

1. केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त के पद का कार्यकाल कितने सालों का होता है?

Correct! Wrong!

के. संथानम समिति की सिफारिश पर केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना 1964 में सरकार द्वारा की गई थी, ताकि सामान्य अधीक्षण और सतर्कता प्रशासन पर नियंत्रण किया जा सके। हाल ही में आंध्र बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ सुरेश एन. पटेल को केन्द्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम 2003 के अनुसार अध्यक्ष के रूप में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त होगा और सदस्य के रूप में दो से अन्य सतर्कता आयुक्त होंगे। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सतर्कता आयुक्तों के पद का कार्यकाल कार्यालय में प्रवेश करने की तारीख से चार साल या जब तक वे 65 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेते, तक होता है।

2. कौन सा देश 2020 तक एशियाई विकास बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार है?

Correct! Wrong!

भारत एशियाई विकास बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार और एडीबी का चौथा सबसे बड़ा शेयरधारक है। एशियाई विकास बैंक ने भारत को लगभग 30 बिलियन डॉलर की मंजूरी दी है। हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने कोविड-19 से निबटने के लिए देश की प्रतिक्रिया के वित्तपोषण के लिए भारत के लिए $ 1.5 बिलियन कोविड-19 पैकेज की घोषणा की है। यह एडीबी के कोविड सहायता कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जिसके तहत बैंक ने एशियाई देशों को अपनी अर्थव्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करने के लिए लगभग $ 20 बिलियन प्रदान किये है।

3. किस रेटिंग एजेंसी ने अनुमान लगाया कि भारत 2020-21 में 0.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा?

Correct! Wrong!

न्यूयॉर्क स्थित ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस, जिसे मूडीज भी कहा जाता है ने हाल ही में 2020-21 में भारत की जीडीपी विकास दर को 0.2 प्रतिशत तक घटा दिया है। सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित किये जाने के बाद मूडीज ने विकास दर के अनुमान को 5.2% से घटाकर 2.5% कर दिया था। हालांकि, मूडीज ने यह पूर्वानुमान भी लगाया है कि 2021-22 में भारत की वृद्धि दर 6.2% रहेगी।

4. मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ अपने संयुक्त उद्यम में किस भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के ऋणदाता एक्सिस बैंक ने घोषणा की है कि वह मैक्स फाइनेंशियल इंश्योरेंस (एमएफएस) के साथ अपने संयुक्त उद्यम मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 29 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करेगा। इस अधिग्रहण से एक्सिस बैंक की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगी। शेष 70% हिस्सेदारी मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के पास रहेगी। इस समझौते से पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में लगभग 25.5 प्रतिशत का स्वामित्व मित्सुई सुमितोमो इश्योरेंस के पास था।

5. वर्ष 2020 के लिए 5 सदस्यीय ब्रिक्स ब्लॉक का अध्यक्ष कौन सा देश है?

Correct! Wrong!

वर्ष 2020 के लिए रूस ब्रिक्स ब्लॉक का अध्यक्ष है, ब्रिक्स के 5 सदस्य हैं, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका। हाल ही में रूस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कोरोनोवायरस पर ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस आभासी बैठक में भाग लिया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने ब्रिक्स के भीतर संयुक्त वैक्सीन उत्पादन और रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर चर्चा की।

6. बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में यूजीसी नियमों के एक खंड को खारिज कर दिया है, जिसने स्थायी पदों को आवधिक पद के रूप में बदल दिया है। नियमों के अनुसार कॉलेज के प्राचार्यों का मूल कार्यकाल क्या था?

Correct! Wrong!

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों 2010 में एक खंड को समाप्त कर दिया है। जिसने पांच साल के आवधिक पदों को स्थायी पद में बदल दिया है। इसके बाद प्रिंसिपल 5 साल के बाद भी सेवा कर सकते हैं और सेवानिवृत्ति तक अपने पद पर बने रह सकते हैं। हाल ही में यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के लिए परीक्षाओं और अकादमिक कैलेंडर के लिए दिशा—निर्देश जारी किए हैं, क्योंकि कोविड-19 के प्रकोप के बीच नियमित सत्र प्रभावित हो सकते हैं। दिशा—निर्देशों के अनुसार फ्रेशर्स के लिए शैक्षणिक सत्र सितंबर में शुरू हो सकता है और अगस्त में पंजीकृत छात्रों के लिए सत्र शुरू हो सकता है।

7. कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) का गठन कितने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के बीच पानी के बंटवारे के विवाद का समाधान करने के लिए किया गया था?

Correct! Wrong!

भारत सरकार ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) का गठन वर्ष 2018 में तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पुडुचेरी के बीच कावेरी नदी के पानी के बंटवारे के विवाद का समाधान करने के लिए किया था। हाल ही में कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण, जो पहले जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय के अधीन था, को आधिकारिक तौर पर जल शक्ति मंत्रालय के अधीन लाया गया है।

8. 2020 तक किस राज्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) के तहत सबसे ज्यादा श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया है?

Correct! Wrong!

छत्तीसगढ़ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MNREGS) के तहत अकुशल श्रमिकों को रोजगार देने में राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है। देश भर में MNREGRA के तहत कार्यरत कुल 77.85 लाख मजदूरों में से 18.51 लाख मजदूर छत्तीसगढ़ के हैं, जो कुल श्रमिकों का 24% है। राजस्थान कुल मजदूरों की संख्या के 14% के साथ दूसरे स्थान पर है, और उत्तर प्रदेश कुल मजदूरों की 12% संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है।

9. सुर्ख़ियों में रहे टी.एस. तिरुमूर्ति को किस वैश्विक संगठन के लिए भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

अनुभवी भारतीय विदेश सेवा अधिकारी टी.एस. तिरुमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत या स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के रूप में सेवारत हैं। वह सैय्यद अकबरुद्दीन की जगह लेंगे, जो इस महीने में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस नियुक्ति से पहले तिरुमूर्ति ने भारत के विदेशी मामलों में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

10. इनमें से किस स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ जिन्होंने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार जीता था?

Correct! Wrong!

स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी सिद्धांतों की अनुयायी हेमा भाराली का हाल ही में 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने महिलाओं की स्थिति के उत्थान और समाज के हाशिए वाले वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने 2005 में पद्म श्री, 2006 में गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार और असम सरकार से राष्ट्रीय एकता के लिए फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *