15 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 15, 2020
भारत में इस साल झूम के आएगा मॉनसून
April 16, 2020

1. पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई वेबिनार शृंखला ‘देखो अपना देश’ के प्रथम वेबिनार में किस शहर को कवर किया गया है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ नाम से एक वेबिनार शृंखला शुरू की है। इस वेबिनार में देश के महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस वेबिनार शृंखला का उद्देश्य विभिन्न भारतीय स्थलों के इतिहास और विविध संस्कृति को उजागर करना है। इस शृंखला का पहला वेबिनार दिल्ली शहर के बारे में था और इसे ‘सिटी ऑफ सिटीज – दिल्लीज पर्सनल डायरी’ शीर्षक दिया गया है।

2. केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने किस क्षेत्रीय समूह के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए COVID-19 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने सार्क देशों के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए COVID—19 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) कार्यक्रम 17 अप्रैल, 2020 से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। सार्क नेताओं ने 15 मार्च को एक आभासी बैठक की थी, जहां भारत द्वारा एक विचार प्रस्तावित किया गया था। इसमें COVID-19 के विरुद्ध सभी स्वास्थ्य पेशेवरों के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया था।

3. ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ किस अंतरराष्ट्रीय संस्था की प्रमुख रिपोर्ट है, जिसने 2020-21 में भारत के विकास दर के अनुमान को 1.9% तक कम कर दिया है?

Correct! Wrong!

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी प्रमुख रिपोर्ट ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ का नवीनतम संस्करण जारी किया है। इस रिपोर्ट में लॉकडाउन के बीच वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद विकास दर को 1.9 प्रतिशत तक कम कर दिया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो जाएगी।

4. ‘COVID-19 नमूना संग्रह कियॉस्क’ (COVSACK), जो सुर्खियों में था, किस संस्था की प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया था?

Correct! Wrong!

रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन ने COVID-19 संक्रमित रोगियों से नमूने प्राप्त करने के लिए COVSACK का विकास किया है। COVSACK एक प्रकार का COVID-19 नमूना संग्रह कियोस्क है। COVSACK को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के डॉक्टरों से परामर्श कर विकसित किया गया था।

5. भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कोई व्यक्ति अधिकतम कितनी मात्रा ले सकता है?

Correct! Wrong!

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ परामर्श के बाद सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करने का निर्णय लिया है। गोल्ड बॉन्ड्स को अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक छह किश्तों में जारी किया जाएगा। प्रचलित प्रथा के अनुसार बांड में किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम मात्रा 1 ग्राम सोना है, जबकि अधिकतम मात्रा 4 किलोग्राम है। संगठित हिन्दू परिवार और ट्रस्ट के लिए अधिकतम मात्रा क्रमशः 4 किलोग्राम और 20 किलोग्राम है।

6. डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती निम्न में से किस दिन मनायी जाता है?

Correct! Wrong!

डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनायी जाती है। इस दिन स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके अनगिनत योगदानों को याद किया जाता है। अंबेडकर जयंती को भीम जयंती भी कहा जाता है। भारतीय संविधान के निर्माता बीआर अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। बीआर अंबेडकर ने न सिर्फ संविधान का निर्माण किया, बल्कि देश की सबसे बड़ी बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बनाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

7. विश्व चागास रोग दिवस (World Chagas Disease Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पीड़ितों और स्वस्थ लोगों में इस रोग से बचाव और नियंत्रण की जानकारी साझा करना है। चगास का नाम डॉ कार्लोस जस्टिनियानो रिबेरो चगास के नाम पर रखा गया है। चागास रोग का एक और नाम है जो अमेरिकी ट्रिपैनोसोमियासिस है। इस रोग का लक्षण सूजन और बुखार है। बुखार लंबे समय तक हो सकता है।

8. आईसीएमआर ने किस देश की चमगादड़ों की दो प्रजातियों (टेरोपस और रूसेटस) में कोरोना वायरसों का पता लगाया है?

Correct! Wrong!

कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में मचे आतंक के बीच भारतीय अनुसंधानकर्ताओं ने बताया है कि केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में मौजूद चमगादड़ों की दो प्रजातियों में अलग तरह के कोरोना वायरस की लक्षण मिले हैं। इस अध्ययन के मुताबिक माना जाता है कि चमगादड़ों में प्राकृतिक रूप से कई वायरस होते हैं, जिनमें से कुछ में मनुष्यों को बीमार करने की आशंका होती है। भारत में टेरोपस प्रजाति के चमगादड़ों में पहले निपाह वायरस मिला था। संदेह है कि हाल में सामने आया संक्रमण कोविड-19 का संबंध भी चमगादड़ों से है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का यह अध्ययन इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।

9. भारत और किस देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फोरम ने COVID-19 से निबटने के लिए आभासी नेटवर्क पर कार्य करने का प्रस्ताव दिया है?

Correct! Wrong!

इसका उद्देश्य विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की मदद से वैक्सीन, उपकरण आदि को शीघ्रता से विकसित करना है। इस प्रस्ताव के तहत भारत और अमेरिका के वैज्ञानिक तथा इंजीनियर मौजूदा बुनियादी ढांचे और धन का लाभ उठाकर एक आभासी तंत्र के माध्यम से COVID-19 से निबटने के लिए संयुक्त रूप से अनुसंधान का कार्य करेंगे। यह नेटवर्क भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों को अकादमिक और राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में संयुक्त रूप से अनुसंधान करने तथा अनुसंधान एवं शिक्षा के एकीकरण को प्रोत्साहित करने में सक्षम बनाएगा। भारत-अमेरिका विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फोरम को मार्च 2000 में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक समझौते के तहत स्थापित किया गया था।

10. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने दुनिया के 25 सर्वाधिक गरीब देशों के 6 महीने के ऋण भुगतान को रद्द करने के लिए कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रस्ताव को मजूरी दी है, ताकि उन्हें कोरोनावायरस महामारी से निबटने में मदद मिल सके?

Correct! Wrong!

IMF के कार्यकारी निदेशक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार IMF के कार्यकारी बोर्ड ने 19 अफ्रीकी देशों सहित अफगानिस्तान, हैती, नेपाल, सोलोमन द्वीप, ताजिकिस्तान और यमन के लिए तत्काल ऋण राहत को मंजूरी दी है। IMF के अनुसार गरीब और कमजोर देशों को दी जा रही यह राशि IMF के कटेस्ट्रोफी कंटेनमेंट एंड रिलीफ ट्रस्ट से ली जाएगी। IMF के इस निर्णय के तहत गरीब और सर्वाधिक कमजोर सदस्य देशों को आगामी 6 महीनों के लिए IMF से लिये गए ऋण के दायितव को कवर करने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *