clerk-job-2021-theedusarthi
CGPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकाली वैकेंसी
April 3, 2020
एशियाई युवा खेल 2021 की मेजबानी चीन को
April 4, 2020

1. एक नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान में लगभग एक-चौथाई भारतीय समाचारों के लिए भुगतान करते हैं। यह सर्वेक्षण किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने किया है?

Correct! Wrong!

विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग एक-चौथाई उपभोक्ता वर्तमान में खबरों के लिए भुगतान करते हैं। लेकिन, लगभग दो-तिहाई आबादी भुगतान करने के लिए तैयार है। वर्तमान में कोरोनोवायरस महामारी के बीच समाज में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने चीन, जर्मनी, भारत, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका सहित छह बाजारों में समाचार और मनोरंजन उपभोक्ताओं का एक सर्वेक्षण किया है। इसमें यह भी पता चला कि 60% उपभोक्ता मीडिया सेवा के लिए पंजीकृत हैं।

2. केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) प्लेटफॉर्म के नए फीचर लॉन्च किये। e-NAM को देश में कब लॉन्च किया गया था?

Correct! Wrong!

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स को लॉन्च किया। इसमें ई-एनएएम सॉफ्टवेयर में वेयरहाउस आधारित ट्रेडिंग मॉड्यूल, लॉजिस्टिक मॉड्यूल का उन्नत संस्करण, एफपीओ ट्रेडिंग मॉड्यूल आदि शामिल हैं, जहां एफपीओ संग्रह केंद्र से अपनी उपज का व्यापार कर सकते हैं। ई-एनएएम प्लेटफॉर्म को भारत में 14 अप्रैल, 2016 को एक राष्ट्रव्यापी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड पोर्टल के रूप में लॉन्च किया गया था। इसके मध्यम से 16 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में 585 मंडियों को ई-एनएएम पोर्टल पर एकीकृत किया गया है।

3. भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ 1 अप्रैल को मनाई गई?

Correct! Wrong!

भारत और चीन ने COVID-19 महामारी के कारण अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए निर्धारित सभी इवेंट्स को स्थगित कर दिया है। हालांकि, दोनों देशों के नेताओं ने बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया। भारत एशिया का पहला गैर-साम्यवादी देश था जिसने पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए। आज सीमा मुद्दों जैसी समस्याओं के बावजूद दोनों देशों के मजबूत व्यापारिक संबंध हैं। 2019 में भारत-चीन व्यापार 90.1 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया था। इसके अलावा भारत चीन पर भारतीय दवाओं और आईटी कंपनियों के लिए अपने बाजार खोलने का दबाव बना रहा है। यह चीन के साथ 57 बिलियन अमरीकी डॉलर के व्यापार घाटे को कम करने के लिए किया जा रहा है।

4. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) किस देश में स्थित गुरुद्वारा पर हुए आतंकवादी हमले के अपने पहले विदेशी मामले की जांच कर रही है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपना पहला विदेशी मामला दर्ज कर लिया है और अफगानिस्तान के काबुल में एक गुरुद्वारे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच शुरू कर दी है। 25 मार्च, 2020 को कुछ बंदूकधारियों ने काबुल के एक गुरुद्वारे में प्रवेश किया और गोलीबारी की, जिसमें 27 श्रद्धालु मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। एनआईए अधिनियम में हालिया संशोधनों ने एनआईए को अन्य देशों में भारतीय नागरिकों के खिलाफ मामलों की जांच करने या भारत के हित को प्रभावित करने वाले मामलों की जांच की अनुमति दी है।

5. COVID-19 के लिए भारत की पहली स्वदेशी परीक्षण किट का नाम क्या है, जिसे पुणे में लॉन्च किया गया?

Correct! Wrong!

पुणे स्थित मायलैब डिस्कवरी की अनुसंधान और विकास टीम ने COVID-19 रोग के लिए पहली बार भारत में निर्मित परीक्षण किट तैयार की है। यह पहली स्वदेशी किट है। इसे छह सप्ताह के रिकॉर्ड समय में विकसित किया गया है। इसे ‘पाथो डिटेक्ट’ नाम दिया गया है। आमतौर पर इस तरह की परीक्षण किट विकसित करने में तीन से चार महीने लगते हैं।

6. भारतीय रिजर्व बैंक की अधिसूचना के अनुसार निर्यातकों के लिए 31 जुलाई तक किए गए निर्यात के लिए अपने निर्यात आय का प्राप्त करने के लिए नई समय सीमा क्या है?

Correct! Wrong!

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोरोनोवायरस महामारी से निबटने के लिए कुछ उपाय जारी किए हैं। नए निर्यात मानदंडों के अनुसार निर्यातकों को अपनी निर्यात आय प्राप्त करने के लिए 15 महीने लग सकते हैं। पहले यह आय 9 महीनों में मिल जाती थी। RBI ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए तरीके और साधन अग्रिम (Ways and Means Advances) सीमा को 30 सितंबर तक 30% तक बढ़ा दिया है।

7. एशियाई विकास बैंक के अनुसार भारत की आर्थिक विकास दर क्या रहेगी?

Correct! Wrong!

एशियाई विकास बैंक ने अपना वार्षिक आर्थिक प्रकाशन ‘एशियाई विकास आउटलुक 2020’ जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 4% रहेगी। पहले यह अनुमान 5% था। COVID-19 के बीच कमजोर वैश्विक मांग और धीमी आर्थिक गतिविधियों के कारण विकास दर में कमी होने के आसार हैं।

8. फिच रेटिंग्स ने 2020-21 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान क्या लगाया है?

Correct! Wrong!

फिच रेटिंग्स ने भारत के वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 4% कर दिया है। पहले फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2020-21 में विकास दर 5.1% रहने का अनुमान लगाया था। इसका मुख्य कारण कोरोनावायरस प्रकोप के कारण धीमी आर्थिक गतिविधियां हैं। फिच रेटिंग्स विश्व की तीन सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसियों में से एक है।

9. स्वदेशी वेंटिलेटर 'प्रोजेक्ट प्राण' को किसने विकसित किया है?

Correct! Wrong!

IISc बेंगलुरु के छात्रों और वैज्ञानिकों ने 'प्रोजेक्ट प्राण' के तहत एक स्वदेशी वेंटिलेटर विकसित किया है। इस वेंटिलेटर को दबाव सेंसर का उपयोग कर बनाया गया है। इस सेंसर के अलावा वैज्ञानिकों ने रिवर्स ऑस्मोसिस वॉटर फिल्टर का भी इस्तेमाल किया है। वेंटिलेटर में दबाव और प्रवाह मापदंडों को PLC बोर्ड का उपयोग करक नियंत्रित किया जाता है। इसमें उपयोग किए गए सभी घटक भारत में बनाए गए हैं। इसलिए, यह वेंटिलेटर 100% स्वदेशी है।

10. भारत सरकार ने लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करने के लिए कौन सी ऐप लॉन्च की है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने 'आरोग्य सेतु' एप्लीकेशन विकसित किया है। जब कोई व्यक्ति COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के छह फीट के संपर्क में आता है, तो यह ऐप उस व्यक्ति को सचेत कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *