केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने ‘आरोग्य सेतु’ एप्लीकेशन विकसित किया है। जब कोई व्यक्ति COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के छह फीट के संपर्क में आता है, तो यह ऐप उस व्यक्ति को सचेत कर देता है। यह ऐप यूजर को सूचित करने के लिए स्मार्टफोन के ब्लूटूथ और जीपीएस का उपयोग करता है। यदि वह व्यक्ति COVID-19 संक्रमित व्यक्ति से 6 फीट के दायरे में है। यह ऐप वायरस की रोकथाम के बारे में सर्वोत्तम तरीकों और सलाह के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
यह एप्लीकेशन 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप्लिकेशन को चालू रखने के लिए GPS और ब्लूटूथ को हमेशा चालू रखना होगा। यह एप्लीकेशन COVID-19 रोगी के बारे में जानकारी ढूंढता है। यह रोगी की गोपनीयता को भंग नहीं करता है। इस एप्लीकेशन की गोपनीयता नीति स्पष्ट रूप से बताती है कि निकाले गए उपयोगकर्ता डाटा को तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं किया जाएगा।