अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वैयक्तिक G-7 शिखर सम्मेलन (In-Person G-7 Summit) को रद्द कर दिया है। अब इस सम्मलेन का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। यह निर्णय कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण लिया गया है।
G-7 क्या है
G-7 अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, कनाडा, जापान और जर्मनी का समूह है। यह IMF के अनुसार विश्व की सबसे एडवांस्ड अर्थव्यवस्थाएं हैं। यह वैश्विक नेट वर्थ के 58% हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। G-7 देश वैश्विक सकल घरेलु उत्पाद के 46% का प्रतिनिधित्व करते हैं। मालूम हो कि G-7 समूह का मत है कि हालांकि चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन चीन ने प्रति व्यक्ति धनराशी का स्तर अपेक्षाकृत कम है। अर्थात G-7 सदस्यों के अनुसार चीन एक उन्नत अर्थव्यवस्था नहीं है।