दिल्ली विकास प्राधिकरण में 629 पदों पर होंगी नियुक्तियां
March 22, 2020
22-23 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 23, 2020

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन की नौबत आ गई है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और बिहार को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। अगर बात करें देश भर की तो अब तक 75 जिले लॉकडाउन हो चुके हैं।

ऐसे समझें लॉकडाउन क्या है

लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल पश्चिमी देश कई बार आपात स्थिति में ऐसा कर चुके हैं। भारत में लोगों को घरों में रखने के लिए कर्फ्यू या धारा 144 जैसे कानून का सहारा लेते रहे हैं। पर, लॉकडाउन का इस्तेमाल भारत में पहली बार हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी या आपात स्थिति होने पर ही आपको घर से निकलने की अनुमति रहेगी। इस दौरान सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब बंद रहेंगे। हालांकि, जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी।

क्या पहले भी हुआ है लॉकडाउन
अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद तीन दिन के लिए पहली बार लॉकडाउन किया था। इसके बाद 2013 में बॉस्टन और 2015 में पेरिस हमले के बाद ब्रुसेल्स लॉकडाउन किया गया था।

क्या-क्या सेवाएं बंद रहेंगी
किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवा को अनुमति नहीं होगी। इसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा सब बंद रहेंगे। दिल्ली में डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी। सभी दुकानें, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, वर्कशॉप, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार ये सब बंद रहेंगे। इंटरस्टेट बसें, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहेंगी। किसी तरह का निर्माण कार्य फिलहाल बंद रहेगा। सभी तरह के धार्मिक स्थान बंद रहेंगे।

क्या-क्या खुलेगा रहेगा
दूध, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे। अस्पताल और क्लीनिक भी इस दौरान खुले रहेंगे। इसके अलावा राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी। किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है। बैंकों के कैश से जुड़ी सुविधाएं जारी रहेंगी। टेलिकॉम, इंटरनेट और डाक सेवा जारी रहेंगी।

किन लोगों को छूट मिलेगी
पुलिस का काम जारी रहेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को लागू कराने वाले विभाग भी काम करेंगे। स्वास्थ्यकर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का काम भी जारी रहेगा। जेल विभाग और बिजली व पानी के दफ्तरों में भी काम जारी रहेगा। नगर निगम के साफ सफाई या कूड़ा उठाने जैसे काम भी चलते रहेंगे। इसके अलावा जेल विभाग के काम भी चलते रहेंगे। मीडियाकर्मियों को भी इस दौरान आने जाने की छूट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *