हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार ओयो होटल्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। 24 साल की उम्र में उनकी संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वैश्विक सूची में काइली जेनर केवल 22 साल की उम्र में रितेश अग्रवाल से आगे हैं। रितेश भी सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित भारतीय अरबपति हैं। उनके बाद जीरोधा, फ्लिपकार्ट और बायजूज के संस्थापक हैं।
भारत में छह भाषाओं अर्थात् तमिल, तेलुगु, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम और ओडिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। इधर, महाराष्ट्र की विधानपालिका के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में केंद्र से मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने के लिए अनुरोध किया गया है। शास्त्रीय घोषित की गई भाषाओं के अध्ययन के लिए केंद्र स्थापित किये जाते हैं और उनके विद्वानों के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। साथ ही शास्त्रीय भाषाओं को कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने दो करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। IPPB को प्रधानमंत्री द्वारा 1 सितंबर, 2018 को वित्तीय समावेशन के मुख्य उद्देश्य के साथ लॉन्च किया गया था। सितंबर 2019 में इस भुगतान बैंक ने आधार-सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) सेवाओं का शुभारंभ किया। साथ ही यह किसी भी बैंक के ग्राहकों को इंटर-ऑपरेबल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाला देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है।
भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने एचडीएफसी बैंक और मास्टरकार्ड के सहयोग से ‘का-चिंग’ नाम से अपना पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। कार्ड बेसिक और प्रीमियम संस्करण में उपलब्ध है। इस क्रेडिट कार्ड में कई लाभ हैं, जैसे लाउंज का उपयोग, हवाई अड्डों पर प्राथमिकता चेक-इन, रियायती सुविधा शुल्क और ईंधन शुल्क छूट आदि।
लार्सन एंड टुब्रो शिप निर्माण कंपनी ने अपतटीय गश्ती पोत ICGS वरद को देश को सौंप दिया है। इस पोत को चेन्नई के पास L&T कट्टुपल्ली शिपयार्ड में भारतीय तटरक्षक बल में कमीशन किया गया। आईसीजीएस वरद एक ही सार्टी में सभी समुद्री स्वीकृति परीक्षणों को पार करने वाला पहला प्रमुख रक्षा पोत है।
भारत की पहली कॉमर्शियल लिक्विफाइड कॉम्प्रिस्ड नेचुरल गैस (LNG) बस को पेट्रोनेट द्वारा विकसित किया गया है। यह बस केरल के कोच्चि शहर में लॉन्च की गई है। यह बस एक ही फिलिंग में 900 किमी तक का सफर तय करने की क्षमता रखती है।
वर्ल्ड प्रोडक्टिविटी कांग्रेस 1969 से वर्ल्ड कन्फेडरेशन ऑफ प्रोडक्टिविटी साइंस द्वारा आयोजित की जा रही है। यह कांग्रेस 1974 में भारत में आयोजित की गई थी। इसकी थीम उद्योग 4.0- नवाचार और उत्पादकता है। इस कांग्रेस का आयोजन बेंगलुरु में होगा। इस 19वीं विश्व उत्पादकता कांग्रेस का उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने में सरकार के दृष्टिकोण को उत्प्रेरित करना है। इसका आयोजन 6 मई, 2020 और 8 मई, 2020 के बीच होगा।
ऑनलाइन पेमेंट प्रोसेसर वर्ल्डलाइन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में 2019 में सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन किया गया है। बेंगलुरु के बाद चेन्नई, मुंबई और पुणे का स्थान है। रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) भुगतान का सबसे पसंदीदा तरीका है। इसके बाद डेबिट कार्ड और तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) का उपयोग काफी प्रचलित है।
एनटीपीसी लिमिटेड ने वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एनटीपीसी छह राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 25 Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations (CAAQMS) की स्थापना के लिए 80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इन मॉनीटरिंग स्टेशनों के डेटा का उपयोग वायु गुणवत्ता सूचकांक के लिए किया जाएगा।
अमेरिका और अफगानिस्तान के आतंकी गुट तालिबान के बीच 29 फरवरी को कतर में शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके मुताबिक अमेरिका 14 महीने में अफगानिस्तान से अपने सैनिक हटाएगा। इसके अलावा समझौते में शामिल अन्य शर्तें भी 135 दिनों में पूरी कर ली जाएंगी। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि तालिबान से हुआ समझौता तभी कारगर साबित होगा, जब तालिबान पूरी तरह से शांति कायम करने की दिशा में काम करेगा। इसके लिए तालिबान को आतंकी संगठन अलकायदा से अपने सारे रिश्ते तोड़ने होंगे। यह समझौता इस क्षेत्र में एक प्रयोग है। हम तालिबान पर नजर बनाए रखेंगे। अफगानिस्तान से अपनी सेना पूरी तरह से तभी हटाएंगे, जब पूरी तरह से पुख्ता कर लेंगे कि तालिबान अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर आतंकी हमले नहीं करेगा।