22 फरवरी, 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
February 22, 2020
क्या आप जानते हैं घोंघे की नई प्रजाति के बारे में
February 22, 2020

भूवैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में लगभग 3000 टन तक सोने की दो खदानों के खोजे जाने का दावा किया है। इसमें दो स्थान प्रमुख रूप से शामिल हैं, पहला स्थान सोनपहाड़ी और दूसरा हरदी क्षेत्र है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के आकलन के अनुसार सोनपहाड़ी में लगभग 2700 टन और हरदी क्षेत्र में 650 टन सोना हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह भारत के सोने के भंडार का लगभग पांच गुना हो सकता है। विश्व स्वर्ण परिषद की रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्तमान में 618.2 टन सोने का भंडार है। कुल विदेशी भंडार में सोने की हिस्सेदारी 6.6 प्रतिशत है। भारत सोने के भंडारण के मामले में दुनिया में 9वें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *