जानें, कहां मिला 3000 टन सोने का भंडार
February 22, 2020
पश्चिम मध्य रेलवे में 10वीं पास के लिए 570 पदों पर वैकेंसी
February 22, 2020
Show all

क्या आप जानते हैं घोंघे की नई प्रजाति के बारे में

वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह प्रजाति तापमान-संवेदनशील प्रजातियों के परिवार का हिस्सा है। इसे क्रैसेपोट्रोपिस ग्रेथथुनबेर्गे नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों ने यह नाम पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के सम्मान में दिया है। जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने में ग्रेटा के प्रयासों के लिए वैज्ञानिकों ने यह निर्णय लिया। नीदरलैंड्स में नेचुरल बायोडायवर्सिटी सेंटर के वैज्ञानिकों द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक घोंघे की नई प्रजाति ब्रुनेई में कुआला बेलांग फील्ड स्टडी सेंटर के करीब पाई गई। वैज्ञानिकों ने कहा कि नई प्रजातियों की खोज के लिए सभी काम ऐसे स्थानों पर किए गए जहां बुनियादी सुविधाएं मुश्किल से उपलब्ध थीं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर इंटरनेट कनेक्शन भी उपलब्ध नहीं था। यह शोध 10 दिनों तक चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *